फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kuntu Singh, who came into the limelight due to Ajit murder case, continues to be strict

अजीत हत्याकांड से सुर्खियों में आए कुंटू सिंह पर सख्ती जारी, पुलिस मुठभेड़ में दो सहयोगी गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 08:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 12 Jan 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kuntu Singh, who came into the limelight due to Ajit murder case, continues to be strict
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आजमगढ़ जिले की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर मोड़ के पास सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश सोफियान और शिवम यादव जेल में बंद माफिया ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के सहयोगी हैं। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के बाद चर्चा में आए माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू हाल ही में लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड के बाद फिर सुर्खियों में है। कुंटू व उसके सहयोगियों पर कार्रवाई को लेकर जनपद पुलिस इन दिनों विशेष रूप से सक्रिय है। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर पुलिस असरफपुर मोड़ के पास जांच कर रही थी।
विज्ञापन


तभी एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर किया पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम सोफियान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना कोतवाली जीयनपुर व शिवम यादव पुत्र लच्छी राम यादव निवासी आरिफपुर बनौरा थाना जीयनपुर कोतवाली बताया। गिरफ्त में आए बदमाशों में शामिल सोफियान गैंगेस्टर में पाबंद व कुंटू के सहयोगी रिजवान का सगा भाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed