फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kuntu Singh of Azamgarh among UP's top-10 criminals attached assets worth one crore

यूपी के टॉप -10 अपराधियों में शामिल आजमगढ़ के कुंटू सिंह की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, अभी और बढ़ेगी मुश्किलें 

Tue, 17 Nov 2020 09:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 17 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Kuntu Singh of Azamgarh among UP's top-10 criminals attached assets worth one crore
कुर्क करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल आजमगढ़ के ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के आर्थिक स्रोत पर पुलिस व प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर कुंटू सिंह की लगभग एक करोड़ (99,39,600 रुपये) की संपत्ति कुर्क की गई।

विज्ञापन


एसडीएम सगड़ी को इसका प्रशासक नियुक्त किया गया। कुर्क की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही। डीएम ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश एक पखवारे पहले ही दिया था। अमर उजाला ने इसका खुलासा भी किया था।
विज्ञापन


कुंटू सिंह के गिरोह नंबर डी-11 में कुंटू के अलावा आठ अन्य सदस्य है। यह गैंग पूरे पूर्वांचल में सक्रिय है। कुंटू गैंग के सदस्यों के अलावा अन्य अपराधियों से भी गठजोड़ कर अपराध को अंजाम देता है। जेल के अंदर से ही गैंग का संचालन करते हुए उसने नामी बेनामी काफी संपत्ति अर्जित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएम के निर्देश पर कुंटू सिंह के अलावा उसकी पत्नी, भाभी, दो भतीजों के नाम खर्रा रास्तीपुर में 21 बीघा जमीन मंगलवार को कुर्क की गई। इसमें कुंटू सिंह के नाम पर .753 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 16,56,600 रुपये, पत्नी वंदना सिंह के नाम 1.506 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 33,13,200 रुपये, भाभी किरन सिंह के नाम 1.757 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 38,65,400 रुपये, भतीजे अभिषेक सिंह के नाम .251 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 5,52,200 रुपये व दूसरे भतीजे कुलदीप के नाम .251 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 5,52,200 रुपये शामिल है। कुर्क की गई 21 बीघा जमीन का कुल मूल्य 99,39,600 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed