फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Krishna Janmastami celebrations

नंद के घर आनंद भयो...

Sun, 06 Sep 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmastami celebrations
आजमगढ़। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मंदिरों के साथ घरों से लेकर सड़कों पर सजाई गई भगवान की आकर्षक झांकी को देखने के लिए देर रात लोग मंदिरों पर पहुंचते रहे। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के मंदिरों की भव्य सजावट की गई थी। मंदिरों में सुबह से भजन-कीर्तन शुरू कर दिया गया था। देर रात बारह बजे कृष्णजन्म होते ही घंटा-घड़ियाल और शंखनाद से जिला गूंज उठा। हर तरफ बधाई गीत के साथ सोहर गीत की गूंज थी।
विज्ञापन

 शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर मंदिरों को विद्युत झालरों और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। कई स्थानों पर मनमोहक झांकियां भी बनाई गई थी। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित शिवमंदिर परिसर में बनाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसी क्रम में नगर के ब्रह्मस्थान, कटरा, नरौली, एलवल, बदरका, गुरुटोला स्थित राधा कृष्ण मंदिर सहित पुलिस लाइन परिसर और 20वीं वाहिनी पीएसी में सजाई की नटखट नंदलाल की झांकी को देखने को लोग उमड़ पड़े। नगर क्षेत्र के कालीनगंज और टेढिय़ा मस्जिद मुहल्ले के पास तो श्रद्धालुओं ने बाकायदा पंडाल सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जिला कारागार को भी भव्य रुप से सजाया गया था। जिला कारागार के सामने स्थित मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन चल रहा था। देर रात श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और शंखनाद की आवाज से वातावरण गूंज उठा। हर तरफ लोग खुशी से झूम उठे। घरों में महिलाओं ने 'कहां जन्मे राम, कहवां गणेश जी, कहवां जन्मे श्रीकृष्ण, बाजे ले बधईया' आदि सोहर और बधाई गीत गाए। दिन भर व्रत रहने वाली महिलाओं और पुरुषों ने श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। फूलपुर संवाददाता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव निवार को कस्बा और ग्रामीण इलाको में धूम धाम से मनाया गया ।  इस दौरान लोग कृष्ण भक्ति में लीन रहे। शनीचर बाजार के अचारी बाबा मंदिर और शंकर तिराहा पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गहनी जगदीशपुर स्थित मां सरस्वती बालिका  इंटर कालेज में संकीर्तन का पाठ किया गया। इसकी पुर्णाहुति पर प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीण इलाको में रासलीला का आयोजन किया गया, कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने लोगो को सत्य का मार्ग दिखाया था। तथा किस प्रकार कंस का वध करने के साथ गोपियों के संग रासलीला की। इस क्रम में नागा बाबा, जयमां भवानी मंदिर, डाक बंगला परिसर, परमहंस बाबा कुटी, गढ़वा कुटी पर नटखट नंद लाला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फूलपूर स्थित कोतवाली परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed