फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kotdars will get a dividend of Rs 70 per quintal

कोटेदारों को मिलेगा प्रति क्विंटल 70 रुपये लाभांश

Sat, 03 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kotdars will get a dividend of Rs 70 per quintal
जिले में कुल अंत्योदय कार्डधारकों को अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह की चीनी एक साथ मिलेगी। 21 अक्टूबर से वितरित होने वाले दूसरे राशन वितरण चरण में चीनी प्रति कार्ड एक किलो और तीन माह की एक साथ तीन किलो चीनी दी जाएगी। चीनी पर प्रति क्विंटल उचित दर विक्रेताओं को 70 रुपये लाभांश मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में एक लाख पांच हजार 586 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। सरकार इन्हें अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर माह की चीनी एक साथ ही तीन किलो दिया जाएगा। वहीं विक्रेताओं को प्रति क्विंटल 70 रुपये की दर से लाभांश दिया जाएगा, जहां डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं है, वहां पर कोटेदार हाट गोदामों से लेने जाएंगे। उचित दर विक्रेता को परिवहन के लिए 10 किलोमीटर पर 15 रुपये और 11 किलोमीटर के ऊपर 18 रुपये दिए जाएंगे। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी 18 रुपये पर प्रति किलोग्राम दी जाएगी। कार्डधारकों को अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर की चीनी एक साथ तीन किलो दी जाएगी। सभी गोदामों पर चीनी आवंटित कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि चीनी का वितरण 21 अक्टूबर 2020 से राशन वितरण के दूसरे चरण में किया जाएगा। चीनी वितरण के समय नोडल अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed