{"_id":"607342948ebc3eda4d71b8e2","slug":"kotavaal-va-chaukee-prabhaaree-graameenon-ke-hamale-mein-ghaayal-azamgarh-news-vns5845830183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल व चौकी प्रभारी ग्रामीणों के हमले में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल व चौकी प्रभारी ग्रामीणों के हमले में घायल
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में पुलिस के बल प्रयोग पर भड़के ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में कोतवाल समेत छह पुलिस कर्मी घायल हुए है तो वहीं मृतक के मां-बहन के साथ तीन ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है।
ग्रामीणो व पुलिस के बीच लगभग एक घंटे तक गुरिल्ला युद्ध सा चला।
ग्रामीणों के पथराव में कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी इमिलिया भगत सिंह को चोट आई है। आक्रोशित लोगों ने कोतवाल की गाड़ी के शीशे जहां फोड़ दिए तो वहीं चौकी प्रभारी की बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा सिपाही जितेंद्र यादव, अंकित सिंह, महिला आरक्षी सीमा गुप्ता व शालिनी भी चोटिल हुई है। ग्रामीणों की तरफ से मृतक धर्मपाल की मां पार्वती, बहन व गांव का सोनू घायल है। कुछ और ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है।
वहीं पुलिस पब्लिक के बीच पथराव व लाठी चार्ज के बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे गांव का चक्रमण किया। फोर्स के पहुंचने पर गांव के पुरूष सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए थे तो वहीं जो घर पर थे वे अपने-अपने घरों में दुबक गए थे। अन्य अधिकारियों में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसडीएम गौरव कुमार, सीओ सगड़ी राजेश तिवारी के अलावा सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय पहुंची हुई थी। फोर्स ने कईयों को हिरासत में लिया है और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में मुकदमा दर्ज करने की कवायद में महकमा जुटा है।