फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Kalyan Kendra will be built in four blocks with Rs 4.87 crore

Azamgarh News: 4.87 करोड़ रुपये से बनेंगे चार ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र

Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kisan Kalyan Kendra will be built in four blocks with Rs 4.87 crore
आजमगढ़। जिले के चार ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। इस पर 4.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसान कल्याण केंद्र में किसानों को एक छत के नीचे कृषि से संबंधित सभी सुविधाएं मिल सकेगी। जिले में 22 ब्लॉक हैं, ब्लॉकों के राजकीय बीज गोदाम का स्थान अब किसान कल्याण केंद्र लेगें। इनमें से हरैया, सठियांव, मेंहनगर, तहबरपुर और पवई ब्लॉक में पहले ही किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण हो चुका है। पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा और महाराजगंज में निर्माण चल रहा है। इसी बीच शासन की तरफ से चार और ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। फूलपुर, ठेकमा, लालगंज और अजमतगढ़ ब्लाॅक में 4.87 करोड़ से भवनों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

फूलपुर और लालगज में जमीन मिल चुकी है जबकि ठेकमा और अजमतगढ़ में जमीन की तलाश की जा रही है। यहां पर एक ही छत के नीचे किसानों को सरकारी सुविधा मिलेगी। किसानों को बीज, दवाओं के साथ कृषि उपकरण मिलेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के साथ गोष्ठी करेंगे और नई तकनीकी से खेती करने की जानकारी भी देंगे। प्रति किसान कल्याण केंद्र के निर्माण में 1.21 करोड़ खर्च होंगे। किसान कल्याण केंद्र में किसानों को एक ही छत के नीचे सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने कहा कि चार और ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाने की मंजूरी मिल गई है। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed