फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Khatauni changed for two and a half acres of government land

ढाई एकड़ सरकारी जमीन की बदल दी खतौनी

Sun, 31 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khatauni changed for two and a half acres of government land
आजमगढ़। लालगंज तहसील के कटघर नसरूल्लाह में ढाई एकड़ ग्राम सभा की सरकारी भूमि के अभिलेखों में ही कुछ लोगों ने हेराफेरी कर अपना नाम दर्ज करा लिया था। सुनवाई के बाद तत्कालीन डीएम ने सभी लाभ पाने वाले व्यक्तियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं अब एडीएम वित्त एवं राजस्व ने इस मामले में सभी के नाम को खारिज करते हुए उक्त भूमि को ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जमीन का मुआवजा हड़पने के लिए राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से 2.5 एकड़ बंजर जमीन की चकबंदी खतौनी बदलने का मामला प्रकाश में आया था। लालगंज तहसील के देवगांव बाजार के पास स्थित गांव कटघर नसरूल्लाह में आराजी नंबर 59 ज की 2.5 एकड़ बंजर जमीन को चकबंदी के दौरान मिल्लू पुत्र सकलदीप ने अपने खाते में शामिल करा लिया थ। जबकि 1970 में चकबंदी अधिकारी ने इसे बंजर मानते हुए ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज करने का आदेश दिया था। आकार पत्र 11 के खाता संख्या 109 पर इसकी अमल दरामद भी हो गई थी। लेकिन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से इसे ग्राम सभा के खाते में दर्ज नहीं किया गया। जमीन के वाराणसी-लुंबिनी हाइवे पर बन रहे देवगांव बाईपास में आने की जानकारी के बाद वाराणसी के सारनाथ तिलमापुर निवासी डा. शैलेष राय ने इस जमीन के आकार पत्र 11 की नकल लिखित रूप से मांगी लेकिन उन्हें नकल नहीं दी गई। इस बीच जमीन की अमल दरामद रिपोर्ट भी गायब हो गई। तत्कालीन सीआरओ द्वारा इसकी जांच भी कराई गई। उक्त मामला एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में चलता रहा। उक्त मामले की सुनवाई के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने उक्त खाते की भूमि पर दर्ज सभी नामों को खारित कर उसे पुन: ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed