{"_id":"653e9e4599e63fb08308aea6","slug":"kasturbas-students-will-become-wardens-one-day-a-week-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-6653-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हफ्ते में एक दिन वार्डन बनेंगी कस्तूरबा की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हफ्ते में एक दिन वार्डन बनेंगी कस्तूरबा की छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। स्कूली शिक्षा के महानिदेशक के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार की है। इसमें छात्राओं को एक दिन का वार्डन बनाया जाएगा।
माह के अंतिम शनिवार को छात्राओं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही उनको थाना, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि दफ्तरों में एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। बाल संसद के जरिए विद्यालय के निर्णयों में उनकी सहभागिता होगी।
बालिकाओं की उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्राय अनुपस्थित रहने वाली बालिकाओं को चिन्हित करके घर-घर संपर्क किया जाएगा। घरेलू हिंसा , सामाजिक कुरीतियों, लिंग भेद, यौन हिंसा, छेड़छाड़ से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे।बालिका शिक्षा के महत्व पर बच्चों से चित्रकला वाद विवाद चर्चा पर चर्चा बाल अखबार आदि का निर्माण करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
00
जनपद में 15 अक्टूबर से मिशन शक्ति की गतिविधियां शुरु की गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए संबंधितों को जिम्मेदारी दी गई है।
समीर, बीएसए आजमगढ़