फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karwa worth crores was sold in Nizamabad even before Karva Chauth

करवा चौथ से पहले ही निजामाबाद में बिक गया करोड़ों का करवा

Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Karwa worth crores was sold in Nizamabad even before Karva Chauth
ब्लैक पाटरी के शिल्पकार इन दिनों के करवा बनाने में जुटे हैं। करवा चौथ 24 अक्टूबर को है लेकिन अभी से देश भर से इसकी मांग होने लगी है और हर साल की तुलना में तीन गुना आर्डर मिले हैं। इस बार तकरीबन दो करोड़ रुपये के करवा का आर्डर मिला है। निजामाबाद कस्बे के हुसैनाबाद मुहल्ले के माटी कलाकर कलाकारों की पहचान ब्लैक पाटरी के चलते है। मिट्टी के बर्तनों में पालिस करके चमकदार बनाने वाले इन शिल्पियों के यहां से दुनिया भर में लोग सजावटी और दैनिक उपयोग के बर्तन खरीदते हैं। काले बर्तनों के साथ-साथ यहां के शिल्पकार टेराकोटा जैसे चमकदार बर्तन भी बनाते हैं। करवा चौथ पर मिट्टी के बर्तन (करवा) से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। हर साल हुसैनाबाद से 50 से 70 लाख रुपये तक का करवा बिकता था लेकिन इस साल तीन गुना अधिक मांग हुई है। लिहाजा शिल्पकार रातदिन एक करके आर्डर तैयार करने और भेजने जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed