फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karthik Purnima today, thousands of devotees will take a holy dip

कार्तिक पूर्णिमा आज, हजारों श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी

Sun, 29 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima today, thousands of devotees will take a holy dip
ऋषि दुर्वासा की तपोस्थली पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कार्तिक पूूर्णिमा पर आज हजारों लोग नदियों और पवित्र सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। हर बार इन जगहों पर मेला लगता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने दुकानें नहीं लगने दी हैं। जो दुकानदार अपनी दुकानें लेकर पहुंचे उन्हें भी पुलिस की ओर से वापस कर दिया गया, जिसके कारण मेले की रौनक गायब है। सुरक्षा को लेकर इन सभी जगहों पर प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

अहरौला और मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर सोमवार को दुर्वासा धाम के तमसा मंजूषा पवित्र संगम में कोविड-19 को लेकर एहतियातन तमाम सुरक्षा बरती गई है। जिसके चलते प्रशासन ने मेला क्षेत्र में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी है। इससे मेले की रौनक गायब है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए रविवार से ही लोग पहुंच गए। सोमवार की भोर से ही स्नान शुुरू हो जाएगा। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला मेला तो नहीं लगेगा लेकिन लोग स्नान करने के साथ ही पूजा अर्चना करेंगे। महिलाओं को स्नान करने के बाद कपड़ा बदलने में होनी वाली असुविधा को देखते हुए देवारा विकास सेवा समिति ने बलुआ घाट नदी के तट पर कई जगहों पर अस्थाई चेंजिंग रूम स्थापित किया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव, उपाध्यक्ष दिलवर यादव, प्रकाश निषाद, महासचिव मोहित मौर्य, रामदयाल निषाद आदि उपस्थित थे। वहीं महराजगंज स्थित भैरो बाबा स्थान पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। सोमवार को स्नान कर बाबा की पूजा अर्चन करेंगे। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सैकड़ों वर्षों से सगड़ी तहसील के नैनीजोर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला इस बार नहीं लगेगा। सिर्फ लोगों को स्नान करने की इजाजत दी गई है। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अवंतिका धाम पर लगने वाल ऐतिहासिक स्नान मेला सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा। अवंतिकापुरी धाम पर वर्ष में दो बार चैत्र रामनवमी व कार्तिक पूर्णिमा को स्नान मेला लगता है। सोमवार को पौ फटते ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दुर्वासा में रहेंगे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
अहरौला/मेजवां। फूलपुर कोतवाल रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्वासा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए सुरक्षा के पूरे प्रबंध रहेंगे। लगभग 40 जवान पुलिस लाइन से यहां मेला सुरक्षा में लगाए गए हैं। होमगार्ड के अलावा फूलपुर, अहरौला, तहबरपुर सहित अन्य थानों की फोर्स मेला क्षेत्र में रहेगी। फायर सर्विस को भी अलर्ट रखा गया है। नदी में पानी बहुत कम है लेकिन एहतियातन गोताखोर भी तैनात किए गए हैं ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न घट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन अर्चन के बाद घंटा स्थापित
अहरौला/मेजवां। दुर्वासा धाम के मंदिर में रविवार को एक कुंतल दो किग्रा का घंटा पूजा अर्चना के बाद स्थापित किया गया। गोस्वामी समाज और मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार गिरी ने बताया रविवार को लोगों के सार्वजनिक सहयोग से बटोर के दिन पूजा अर्चना के बाद घंटे को स्थापित किया गया है। इसमें अनेक लोगों ने अपना जन सहयोग दिया है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रेम गिरी, दुर्वासा धाम के प्रधान रामकेवल तिवारी, मंदिर के पुजारी श्री राम गिरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed