फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karpoori Thakur remembered from city to village on birth anniversary

शहर से लेकर गांव तक याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur remembered from city to village on birth anniversary
सठियांव में कर्पूरी ठाकुर के जंमदिन पर आयोजित काय्रक्र को संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती विभिन्न दलों द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मनानी गई और उन्हें नमन कर याद किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को कुंवर सिंह उद्यान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती मनाई। नाई समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाला गया। जो नगर का भ्रमण करते हुए जीयनपुर में हो रहे आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर रामजन्म शर्मा, मारकंडेय शर्मा, डा.रमेश शर्मा, मुख्तार सलमानी, बशीर सलमानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सामंती व्यवस्था के समय वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने दबे, कुचले वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ओंकार शास्त्री, दीना नाथ भारती, झुम्मन सलमानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद चौहान ने संचालन रामपाल ठाकुर ने किया। सपा कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवाद का प्रणेता बताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र निषाद, जयराम सिंह पटेल, हरिश्चन्द्र यादव,रामप्रवेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोजपा कार्यालय में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। इस मौके पर रमाकांत ठठेरा, दयाशंकर ठठेरा, रामजन्म मौर्य, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम छीड़ी गोपाल में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेशीय संरक्षक राजमणि शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न उपाधि से सम्मानित किए जाने की पुरजोर मांग किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्रनाथ शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ शर्मा, संचालन सुभाष शर्मा ने किया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर आयोजित कार्यक्रम में रविन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि नाई समाज का गौरवशाली अतीत है। इसे दृष्टिगत रखते हुए समाज के लोग अपने विकास का मार्ग खुद प्रशस्त करें। बगेदू शर्मा ने कहा आज हम सबको संगठित होना होगा तभी हम अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। अमिलो संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सठियांव ब्लाक के शाहगढ़ में जननायक स्व.कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव रहे। सठियांव संवादता के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्परी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को सठियांव बाजार में मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वे गरीब, मजलूम, दबे, कुचले समाज के नेता थे। कार्यक्रम के संयोजक नवल किशोर शर्मा ने आभार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रिका प्रसाद शर्मा, संचालन देवसी प्रसाद यादव ने किया।

शाहगढ़ बाजार में कर्पूरी ठाकुर की के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे लोग।

शाहगढ़ बाजार में कर्पूरी ठाकुर की के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे लोग।- फोटो : AZAMGARH

कलेक्ट्रेट पर कर्पूरी ठाकुर के जंमदिन के अवसर पर जुलूस निकालते नाई समाज के लोग।

कलेक्ट्रेट पर कर्पूरी ठाकुर के जंमदिन के अवसर पर जुलूस निकालते नाई समाज के लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed