फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kapura Shah Diwan Bagh also became Shaheen Bagh

कपूरा शाह दीवान की बाग बनी दिल्ली का शाहीन बाग

Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kapura Shah Diwan Bagh also became Shaheen Bagh
मुबारकपुर में सीएए के विरोध में प्रर्दशन करती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर/अमिलो। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में बुधवार को मुबारकपुर के मोहल्ला हैदराबाद व पुरारानी की सीमा स्थित कपूरा शाह दीवान की बाग में धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

धरने में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर धरने और प्रदर्शन को सफल बनाया। वहीं मुस्लिम समुदाय की आधी आबादी भी सीएए के विरोध में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आईं। जिन महिलाओं ने कभी घर से निकलकर प्रदर्शन करने के बारे में सोचा नहीं था वह महिलाएं भी सड़क थीं। मुस्लिम समुदाय के साथ ही अन्य जाति व धर्मों की महिलाओं ने भी भागीदारी की। महिलाओं ने इंकलाब जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि देश में नफरत फैलाने के लिए सरकार नए नए काले कानून बनाकर हमारे ऊपर थोप रही है जो कि भारत के संविधान के विरुद्ध है। संविधान की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी एकसाथ सड़कों पर निकलकर सरकार से मांग करते हैं कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे भारतीय संविधान के विरुद्ध काले कानून को वापस लेकर संविधान को बचाया जाए। बीजेपी सरकार इस कानून को जब तक वापस नहीं लेती तब तक महिलाओं का आंदोलन नहीं थमेगा। महिलाओं ने सपा नेत्री सना परवीन के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सदर आशा राम व सीओ सदर मुहम्मद अकमल खां को सौंपा।
विज्ञापन

जीत गए तो वतन मुबारक..........
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में कई तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं। जीत गए तो वतन मुबारक, हार गए तो कफन मुबारक..., नो सीएए, नो एनआरसी और नो एनआरपी लिखी हुई तख्तियां हाथों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों से पहले ही पहुंचने लगी महिलाएं
बुधवार को पुरुषों के धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही हजारों महिलाओं ने सबसे पहले कपूरा शाह दीवान की बाग पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया था। उनका कहना था कि कानून को वापस लेने के लिए अब आजमगढ़ में भी शाहीन बाग बनाना पड़े तो बनाएंगे।
सपा और बसपा नेता भी पहुंचे धरना प्रदर्शन में
बुधवार को कपूरा शाह दीवान की बाग में आने से राजनीतिक दलों के नेता भी खुद को नहीं रोक पाए। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, क्षेत्रीय बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस व राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के नेताओं ने मौजूदगी दर्ज कराई।

सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध
सीएए के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से मुबारकपुर कस्बे और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया हुआ था। सीओ सदर मुहम्मद अकमल, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र हालात पर नजर बनाए हुए थे। कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे भी चक्रमण करते नजर आए। पुलिस बल के साथ महिला आरक्षियों की भी तैनाती की गई थी। प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद रहा।

मुबारकपुर में सीएए के विरोध में प्रर्दशन करती महिलाएं।

मुबारकपुर में सीएए के विरोध में प्रर्दशन करती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed