फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kalash Yatra started with elephant and horse

Azamgarh News: हाथी-घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा

Sun, 31 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started with elephant and horse
06 बुढ़ऊ बाबा मंदिर से निकली कलश यात्रा में कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं सिर पर कलश लिए चल
देवगांव। बुढ़ऊ बाबा मंदिर से रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा का हाथी, डीजे व सजे-धजे रथ के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाएं सिर पर कलश रख चल रही थीं। यात्रा बुढ़ऊ बाबा मंदिर से होते हुए उसरौली देवगांव स्थित मथुरापुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा में बच्चे, युवक और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अमला हर जगह मौजूद रहा। यात्रा की अगवानी ज्योतिषाचार्य पंडित काली प्रसाद तिवारी ने की, जबकि रथ पर सवार पंडित शिवदत्त शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया।
विज्ञापन

एक से सात सितंबर तक मथुरापुर देवगांव में मानस कथा एवं प्रवचन तथा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कथा महात्मा, मंगलाचरण, सुखदेव आगमन, कपिल अवतार, सती चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, 56 भोग, उद्वव-गोपी संवाद, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष सहित कई धार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed