फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kalash Yatra

कलशयात्रा में गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा

Sun, 15 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Kalash Yatra
नगर के सिधारी स्थित श्रीगौरी शंकर मंदिर में महादेव सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के क्रम में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान झांकियाें के दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


बीच-बीच में लोगों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।  मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कराने के लिए वाराणसी से आए पूजय आचार्य कृष्ण कुमार दीक्षित ने विधि-विधान से पूजन कराया।
विज्ञापन


इसके बाद नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में एक तरफ जहां महिलाएं, कन्याएं सिर पर कलश लिए और जयकारे लगाते हुए चल रही थी। तो दूसरी तरफ शिव-पार्वती, श्रीराम राम दरबार आदि की झांकियां, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश यात्रा सिधारी से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। इसके बाद ब्राह्मणों ने प्राण-प्रतिष्ठा की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। बाबू पुच्चा सिंह रेणा ने बताया कि 17 फरवरी को भव्य जागरण का आयोजन होगा। जबकि 18 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया गया है।


 उन्होंने लोगाें से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अविनाश सिंह रेणा, मनोज कुमार अस्थाना, अमित कुमार, विनोद कुमार अग्रवाल, सुनील मिश्र, जितेंद्र सिंह, बालचंद मौर्य, हरिनाथ, हीरालाल गौड़, गायत्री प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed