Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kafiyat delayed due to signal failure

सिग्नल में खराबी से विलंबित हुई कैफियात

Sat, 19 Nov 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kafiyat delayed due to signal failure
मेजवां। स्टार्टर सिग्नल में आई खराबी के चलते आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात अप (12225) फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन से 25 मिनट विलंब से रवाना हुई। काफी जद्दोजहद के बाद जब सिग्नल दुरुस्त नहीं हुआ तो स्टेशन मास्टर ने चालक को मेमो देकर कैफियात को दिल्ली के लिए रवाना किया तब कहीं रेलयात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कैफियात एक्सप्रेस (12225) शनिवार को आजमगढ़ से अपने निर्धारित समय पर चली। वह खुरासों रोड रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट विलंब से पहुंची। जब उसे आगे बढ़ाने के लिए पैनल की बटन दबाया तो इसी दौरान अचानक स्टार्टर सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते कैफियात खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर लगभग 25 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतें हुई। स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि सिग्नल फेल्योर के चलते कैफियात 20 मिनट विलंब से दिल्ली को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed