{"_id":"7d1ab1ee4da0dc5645a57b3534de1b74","slug":"justice-had-35-friadion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 फरियादियों को मिला न्याय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 फरियादियों को मिला न्याय
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से चौपाल लगाई गई। एसडीएम हिमांशु गुुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 35 फरियादियों को न्याय मिला। तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
चौपाल में विभिन्न समस्याओं से संबंधित करीब 53 प्रार्थना पत्र आए। अधिकारियों ने फरियादियों से संवाद कर उसे कायदे से सुना और 35 का मौके पर निस्तारण भी किया। चौपाल में जनहित की कई समस्याएं आईं। इसमें जीयनपुर-दोहरीघाट मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आए दिन होने वाली दुर्घटना भी शामिल थी।
एसडीएम ने इस समस्या को सुनने के बाद सभी को आश्वस्त किया कि इस समस्या से वह खुद प्रभावित है। इसे डीएम के माध्यम से शासन तक पहुंचाएंगे। जल्द ही निराकरण भी कराएंगे। पनशब्दा गांव के दर्जन भर ग्रामीण कोटेदार की मनमानी से आजिज होकर गुहार लगाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
उनकी शिकायत थी कि कोटेदार कम राशन देता है, जबकि कार्ड पर 35 किलो दर्शाता है, विरोध पर मारता पीटता है। तहसीलदार ने समस्या का निस्तारण करते हुए जीयनपुर कोतवाल को आदेश दिया कि कोटेदार को थाने बुलाएं। शिकायत की जांच कर कार्रवाई कराएं।
इसी क्रम में सरकारी नाली पाटने, चकरोड पर कब्जा, समाजवादी, विकलांग और विधवा पेंशन के साथ विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले आवास से संबंधित समस्याएं भी आईं। अधिकारियों ने उसका यथासंभव निस्तारण किया। इसी क्रम में एकवन डांड खेदापुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने पैमाइश कराने और कब्जा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया।
चौपाल में नायब तहसीलदार मनीष कुमार, अपर तहसीलदार अयोध्या प्रसाद, हरैया और अजमतगढ़ के बीडीओ रामदरश, नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर खुरमुल्ली, तहसील बार सगड़ी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे। अंत में अमर उजाला आजमगढ़ के ब्यूरो चीफ भारतेंदु मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों तथा आगंतुकों का आभार जताया।