फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Just beaten shopkeeper stopped , snatched five million

बस रुकवाकर दूकानदार को पीटा, पांच लाख छीने

Fri, 19 Jun 2015 12:01 AM IST
Just beaten shopkeeper stopped , snatched five million
Just beaten shopkeeper stopped , snatched five million Updated Fri, 19 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Just beaten shopkeeper stopped , snatched five million
सरायमीर (आजमगढ़)। सिकरौर गांव के पास गुरुवार की सुबह दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने प्राइवेट बस रुकवाकर उसमें बैठे आटो मोबाइल के दूकानदार की न सिर्फ जमकर पिटाई की बल्कि उसके पास मौजूद पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के खौफ के चलते बस में बैठे अन्य यात्री विरोध नहीं कर सके। दूकानदार की तहरीर पर पुलिस पड़ताल में जुटी है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा निवासी शाबिर अहमद की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास आटो मोबाइल की दूकान है। वहां बजाज कंपनी की बाइक भी बिकती है। गुरुवार की सुबह शाबिर घर से पांच लाख रुपये लेकर बाइक की खरीदारी करने के लिए जौनपुर जाने वाली बस में सवार हुआ। शाबिर जिस बस में बैठा था, उसमें 24 यात्री भी थे। जैसे ही बस सरायमीर थाने के सिकरौर गांव के पास पहुंची, दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उन्होंने बस में घुसकर शाबिर की जमकर पिटाई की और उसके पास थैले में मौजूद पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर सरायमीर के एसओ मिथिलेश मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed