फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JE arrested for taking five thousand bribe

पांच हजार घूस लेते जेई गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
JE arrested for taking five thousand bribe
जीयनपुर अमुवारी नारायणपुर में घूस लेते विद्युत विभाग के जेई छोटेलाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा - फोटो : AZAMGARH
फोटो-
विज्ञापन

पांच हजार घूस लेते जेई गिरफ्तार
कनेक्शन जोड़ने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
15 हजार लेकर डेढ़ लाख का बिल किया 24 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
लाटघाट/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई छोटेलाल राम शुक्रवार को नया विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर पांच हजार रुपया घूस लेते हुए एंटी करप्शन विभाग गोरखपुर की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि जेई ने15 हजार रुपये घूस लेकर 1.58 लाख रुपये की बिल को 24 हजार कर दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन विभाग के निरीक्षक देव प्रकाश राव ने तहरीर देकर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जौनपुर जिले के जलालपुर थाने के मझगावा कला गांव निवासी छोटेलाल पुत्र भुल्लन राम विद्युत विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर थे। उनकी तैनाती जीयनपुर कोतवाली के अमुआरी नरायनपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर है। जीयनपुर कोतवाली के टेकनगाढ़ा गांव निवासी जगपत प्रजापति पुत्र रघूनाथ एक केवी का कनेक्शन लिया था। काफी दिनों से चल रहा बकाया बढ़कर 1.58 लाख तक पहुंच गया था। मई माह में विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया। ऐसे में जगपत नया कनेक्शन लेने के लिए जेई छोटेलाल से मिला। जेई ने उसे कहा कि 15 हजार रुपये दो तुम्हारा बिल कम हो जाएगा। जिस पर जगपत ने दस हजार रुपये जेई को घूस दिया। जेई छोटेलाल ने जगपत का बिल घटाकर महज 24254 रुपये कर दिया। 24 जून को जगपत ने पांच हजार रुपये और चार जुलाई को 19254 रुपये जमाकर बकाया चुका दिया। साथ ही अपना कनेक्शन जोड़ने के लिए पुन: जेई से मिला तो जेई छोटेलाल ने कनेक्शन जोड़ने के लिए जगपत से पांच हजार रुपये और घूस मांगी। इसपर जगपत सामाजिक संगठन ‘प्रयास’ के लोगों से मिला और 23 जुलाई को एंटी करप्शन विभाग गोरखपुर में शिकायत की। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार की शाम को जगपत के हाथों जेई को पांच हजार रुपये का घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed