फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jaundice issue in the meeting of the Municipality Board

पालिका बोर्ड की बैठक में छाया रहा पीलिया का मुद्दा

Sat, 27 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jaundice issue in the meeting of the Municipality Board
मुबारकपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष और सभासदगण। - फोटो : AZAMGARH
पालिका बोर्ड की बैठक में छाया पीलिया का मुद्दा
विज्ञापन

-पेयजल की शुद्धता व साफ-सफाई को लेकर बनायी गई रणनीति
-सभासदों ने विकास कार्यों की जानकारी न देने का लगाया आरोप
फोटो संख्या ....
अमर उजाला ब्यूरो
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक शुक्रवार की शाम नपा कार्यालय में हुई। जिसमें सिर्फ कस्बे में फैली पीलिया का ही मुद्दा छाया रहा। बैठक में पेयजल की शुद्धता व साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर रणनीति बनी। वहीं कई सभासदों ने पालिका प्रशासन पर कार्यों की जानकारी न देने का भी आरोप लगाया।

लगभग तीन बजे पालिकाध्यक्ष करीमुन्नीशा की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। पहले पिछली बैठक की कार्रवाई पर बहस व चर्चा हुई। इस दौरान सभासद हाजी इफ्तेखार ने नपा प्रशासन पर निर्माण कार्यो की पूरी जानकारी सभासदों को न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन से क्या आया और नपा प्रशासन ने क्या खर्च किया, विकास कार्यो के प्रति क्या योजना है सब कुछ सभासदों से छुपाया जा रहा है। इसके साथ ही विकास कार्यो में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया। सभासद इरफान अहमद व इम्तेयाज हुसैन ने पूछा कि दूषित पानी से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, नपा प्रशासन कब तक दूषित पानी की सप्लाई करता रहेगा। अब और कितनी महिलाओं को विधवा व बच्चों को यतीम करने का इंतजार हो रहा है। दोनों सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि जो भी नई पाइप लाइन बिछायी गई है उससे अब तक सप्लाई को नहीं जोड़ा गया है। बैठक में प्रत्येक सौ-पचास घरों पर पाइप लाइन में डीपी बनाये जाने की भी मांग उठी ताकि लीकेज होने पर डीपी से लाइन बंद कर दी जाये। इस मांग पर सभी सभासदों ने सहमति जतायी। बैठक में ईओ राजपति अविचल, जेई महावीर भारती, हाजी अब्दुल मजीद, हाजी इफ्तेखार, अरशद जमाल, शराफत अली, मो. असलम, कलामुद्दीन, शहनवाज, इम्तेयाज, मास्टर न्याज, वकार, वकील, लालबाबू, आलम, बशीर, जावेद, नरूलहोदा, राजन, रविंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed