फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Janeshwar Mishra fought the battle of socialist ideology

जनेश्वर मिश्र ने लड़ी समाजवादी विचारधारा की लड़ाई

Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra fought the battle of socialist ideology
सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र को श्रद्घांजलि देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि सपा कार्यालय पर मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी दर्शन से प्रभावित थे। उन्होंने डा. लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा, समता, भाईचारा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को उनकी लागत का दोगुना मूल्य, दवा, पढ़ाई मुफ्त की लड़ाई आजीवन लड़ने का काम किया। समाजवादी विचारधारा की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहे। उनके संघर्ष के कारण उनको छोटे लोहिया कहा जाता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान व लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा के नेता असंयमित, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के महत्वपूर्ण पद पर आसीन गृहमंत्री सबको जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं, जो रजनीतिक व्यक्ति की भाषा नहीं हो सकती। यह देश तानाशाही व धमकी से नहीं चलाया जा सकता। महात्मा गांधी के सत्य व अंहिसा के रास्ते पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है। अखिलेश यादव, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, राजेश यादव, शिवसागर यादव, जोरार अहमद, मेराज अहमद, मिर्जा मसूद बेग, बबिता चैहान, रिंकू यादव, संतोष यादव, सुरेश यादव, अजीत कुमार राव, जगदीश प्रसाद, मानबहादुर राम, रमेश यादव, हरिकेश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed