{"_id":"62b601f7e4bcff3b371707f3","slug":"jamali-nirahua-and-dharmendra-met-the-workers-azamgarh-news-vns660593510","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाली, निरहुआ और धर्मेंद्र का कार्यकर्ताओं से मिलते बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाली, निरहुआ और धर्मेंद्र का कार्यकर्ताओं से मिलते बीता दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा उपुचनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने जहां मतदान से पूर्व प्रचार प्रसार में दिन रात एक कर दिया। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद रात को चैन की नींद ली। शुक्रवार सुबह उठे तो प्रत्याशियों के समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद वह समर्थकों संग मतदान पर चर्चा करने और मतगणना की रणनीति बनाने में जुट गए।
शुक्रवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने, मुहम्मदपुर के जिस गार्डेन में ठहरे हैं, वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदान के दौरान की बातें बताईं। निरहुआ बड़े ध्यान से उनकी बातों को सुनते रहे। उन्होंने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद देर रात तक लोगों से स्थिति का जायजा लिया गया था। कहा कि इस चुनाव को लेकर काफी मेहनत की है। फल देना तो ईश्वर के हाथ में हैं।
सपा प्रत्याशी जिस होटल में ठहरे थे, वहां सुबह उठने के बाद कार्यकर्ताओं व पार्टी पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमने नहीं यहां की जनता ने लड़ा है। जनपद के नेताओं ने इस चुनाव की पूरी रणनीति तैयार की। यहां की जनता से हमें भरपूर प्यार मिला।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। वह कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से मतदान के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे थे। साथ ही मतगणना को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि मैं जिले की जनता के साथ पहले भी था। कोरोना काल में भी मैं लोगों के साथ खड़ा रहा। आगे भी खड़ा रहूंगा।