फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jalshakti Minister Swatantra Dev Singh called SP party of casteism nepotism and Muslim appeasement

UP: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर तंज, बोले- जातिवाद, परिवारवाद व मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी

Thu, 25 Jul 2024 03:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा जातिवाद, परिवारवाद और मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी है। बजट पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं का बजट है। 

विज्ञापन
Jalshakti Minister Swatantra Dev Singh called SP party of casteism  nepotism and Muslim appeasement
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आजमगढ़ दौरे के दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा को मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी करार दिया। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बाढ़ एक चुनौती है, नदियों के बहने की परंपरा है। उत्तराखंड और नेपाल में जब भारी बारिश होती है तो नदियों पर बने विभिन्न बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के जलस्तर में बढोत्तरी होती है। हमारी सरकार का प्रयास है कि जन धन की कम हानि हो। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हमारी 338 परियोजनाएं चल रही हैं। जहां-जहां पानी नहीं पहुंचता था वहां आज पानी पहुंच रहा है। जहां खारा पानी था वहां पर हमें नदियों से जल उठाकर देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा द्वारा बजट पर सवाल खड़े करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा कोई दल है क्या? वह एक जातिवादी, परिवारवादी और मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी है। 2017 से पहले आपने देखा होगा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं का बजट है। यह बजट देश हित में है। 

कहा कि आज आजमगढ़ से चल कर कोई भी बेटी रात के 12 बजे लखनऊ जा सकती है। हाल में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ कहे इससे मतलब नहीं। सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed