{"_id":"e7c6a9953da4df07616d5e749d7f8447","slug":"jai-jawan-jai-kisan-concluded-farmers-with-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जय जवान-जय किसान’ के साथ संपन्न हुआ किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जय जवान-जय किसान’ के साथ संपन्न हुआ किसान मेला
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री बलराम यादव और विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद रहे। मेले के अंतिम दिन का उद्घाटन कारागार मंत्री और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने किया।
कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि दैविक आपदा पर पहले सरकार की तरफ से जो एक लाख रुपये की सहायता मिलती थी, उसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है।
बोले हमारी सरकार इस वर्ष को किसान वर्ष के रूप में ले रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन नरेंद्रदेव विश्वविद्यालय कैंपस आगामी वर्ष में कार्य करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
इसे भविष्य में विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया जाएगा। सठियांव में स्थापित की जा रही चीनी मिल प्रदेश की पहली ऐसी मिल होगी, जो वर्ष के बारहों महीने कार्य करेगी।
विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए सरकारी ट्यूबवेल और नहर से की जाने वाली सिंचाई को मुफ्त कर दिया है। सरकार द्वारा धन की पर्याप्त व्यवस्था करके आगामी खरीफ सीजन तक नहरों में पर्याप्त पानी अयोध्या से यहां तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
बोले, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं सरकार के समग्र प्रयास से आज हम अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के साथ निर्यात भी कर रहे हैं।
संयुक्त कृषि निदेशक उदय कुमार ने किसानों से उत्पादकता बढ़ाने की अपील की। उसके लिए विभाग की तरफ से समस्त उपलब्ध सुविधाओं को उन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद, मुख्य अतिथि बलराम यादव द्वारा पांच किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बैट्री चालित नैपसेक स्प्रेयर का वितरण किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक आजमगढ़ के आरबी सिंह, बलिया के टीपी साही, मऊ के आशुतोष मिश्र, मुख्य पशुचिकि त्साधिकारी आजमगढ़ बीके सिंह आदि उपस्थित थे।