फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   its emanicipate from jam

जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति

Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में गंभीर हो चुकी जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात पुलिस ने नए सिरे से पहल की है। शनिवार को एसपी ट्रैफिक ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल से पहाड़पुर तिराहे तक एक दिन बाएं तो दूसरे दिन दाहिने पटरी पर वाहन पार्क करने और शहर के मध्य की जगह पुरानी जेल के पास सभी फल के ठेलों को लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


  बता दें कि महिला अस्पताल से मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया मुहल्ला होते हुए पहाड़पुर तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ से लोग बेतरतीब गाड़ी खड़ी कर देते थे। इसकी वजह से शहर में आए दिन जाम लगा रहता था। आलम यह था कि महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों वक्त जाया करना पड़ता था। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर यातायात विभाग ने शनिवार से शहर में नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


इसके तहत महिला अस्पताल से पहाड़पुर तिराहे तक एक दिन सभी प्रकार के वाहन बाएं पटरी पर पार्क होंगे तो दूसरे दिन दाहिने पटरी पर पार्क किए जाएंगे। इसके पीछे विभाग का तर्क है कि गाड़ी एक साइड में पार्क होने की वजह से दूसरे तरफ का मार्ग खाली रहेगा। जिससे लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा महिला अस्पताल गेट से शंकरजी तिराहे तक सड़क के किनारे तमाम दूकानें थी जो हटवा दी गईं। इस स्थान पर महिला अस्पताल के गेट से शंकरजी तिराहे तक हमेशा पूरब पटरी पर गाड़ी पार्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में ठेला लगाकर फल बेचने वालों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से हटाकर पुरानी जेल के पास ठेला लगाने का निर्देश दिया गया है। एसपी ट्रैफिक एच रहमान ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के तहत इस प्रकार का नियम बनाया गया है। इसका लोगों को फायदा मिलेगा। शहर वालों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। नियम से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed