फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It was the killing ground

जमीन के लिए हुई थी हत्या

Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
It was the killing ground
 कप्तानगंज थाना क्षेत्र केे समदीपुर गांव के पास गत दिनों हुई ठेकेदार शैलेंद्र की हत्या में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने बताया कि ठेकेदार शैलेंद्र की हत्या जमीन रंजिश को लेकर की गई थी। फरार मुख्य हत्यारोपी द्वारा खरीदी गई जमीन का अमल दरामद शैलेंद्र सिंह नहीं होने दे रहे थे।
विज्ञापन


 पुलिस ने हत्या के मामले में जिन तीन लोगाें को गिरफ्तार किया, वे हत्या के षड्यंत्र रचने में शामिल थे। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो शूटरों के साथ मुख्य आरोपी की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का खुलासा करने के लिए एएसपी नगर ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता किया। एएसपी नगर विनोद ने बताया कि

गिरफ्तार राम अवतार अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियौना गांव का, सोहराब पुत्र मो. यासीन अतरौलिया थाने के पखुआडीह गांव का, कमलेश यादव पुत्र राममूरत यादव अतरौलिया थाने के घनघटा गांव का निवासी है।

एएसपी की माने तो हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय मिश्र उर्फ बब्लू पुत्र कालिका है। वह अतरौलिया थाने के मुबारकपुर मिश्रौलिया गांव का निवासी है।

साथ ही हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता और अतरौलिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने बताया कि संजय उर्फ बब्लू मिश्र अतरौलिया थाने के भीलमपुर छपरा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह की जमीन रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया लेकिन मामला अटक गया।

इस पर वह अतरौलिया थाने के सिंघौरा गांव निवासी और दोस्त रवि सिंह के नाम से जमीन का बैनामा करा लिया। बाद में रजिस्टर्ड जमीन का आधा हिस्सा अपने नाम करा लिया

लेकिन इस बीच अगस्त 2014 में बूढ़पुर बाजार में बस स्टेशन पर रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि शैलेंद्र सिंह के प्रयास से संजय उर्फ बबलू द्वारा रजिस्ट्री कराई गई जमीन का अमल दरामद अधर में अटक गया।
इस पर संजय ने शैलेंद्र सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राम अवतार के घर पर 16 जनवरी को हत्या की योजना तैयार की गई।

 इसमें पकड़ा गया कमलेश, सोहराब, राहुल और विक्की भी शामिल थे। 22 फरवरी को शैलेंद्र की हत्या की गई। ठेकेदार शैलेंद्र को अहरौला थाने के पकड़ी गांव निवासी


राहुल यादव और पैड़िया गांव निवासी विक्की उर्फ विजय ने गोली मारी। पुलिस को इनकी तलाश है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शूटरों को रामअवतार ने बाइक उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed