{"_id":"6a5d324c12f37fa2a1094fab","slug":"it-rained-28-millimeters-in-24-hours-heavy-rain-likely-on-july-21-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-153852-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे में 2.8 मिलीमीटर हुई बारिश, 21 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे में 2.8 मिलीमीटर हुई बारिश, 21 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर बाजार में बारिश के बाद सड़क पर आधा फीट भरे पानी से होकर गुजरता
आजमगढ़। मानसून की सक्रियता के बीच रविवार का दिन उमस भरी गर्मी से राहत भरा रहा। शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश, रातभर रुक-रुककर होती है। बूंदाबांदी के बाद रविवार की दोपहर तक मौसम खुशनुमा बना रहा। दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। दोपहर तीन बजे के बाद बारिश थमने पर मौसम सामान्य हो गया। आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। इस कारण अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में चार डिग्री गिरावट के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 48 घंटे से 26.4 डिग्री बना है।
राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़कर प्रदेश के तराई क्षेत्रों से दक्षिण की ओर खिसककर जाने से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ गई है। 21 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान है। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की सुबह आठ बजे तक जिले में 2.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, बारिश अधिक नहीं हुई, लेकिन पूरी रात और सुबह तक चली बूंदाबांदी ने तापमान में गिरावट ला दी। इससे पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सहज रही। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा उपयोगी मानी जा रही है। वहीं, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक जिले में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा पूर्वानुमानों पर नजर रखने और आवश्यकता होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।