फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IT raids at samajwadi party leader Juhie Singh said in Azamgarh BJP scared by popularity of Samajwadi Party

आजमगढ़ में जूही सिंह बोलीं: समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता से डरी भाजपा, इसलिए सपा नेताओं के घर पड़ रहा छापा

Mon, 20 Dec 2021 12:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 12:25 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आजमगढ़ में भाजपा पर हमला बोला। कहा कि सपा नेताओं के घर इसलिए छापा पड़ रहा क्योंकि भाजपा डर गई है। 
 

विज्ञापन
IT raids at samajwadi party leader Juhie Singh said in Azamgarh BJP scared by popularity of Samajwadi Party
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। यह सरकार संवेदनहीन है। उसे लोगों से कोई लेना देना नहीं है। सपा की लोकप्रियता से भाजपा डर गई है। जिसका परिणाम है कि सपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा पड़ रहा है।

विज्ञापन


बलिया, देवरिया और मऊ में जनसंवाद कार्यक्रम कर लखनऊ लौटने के क्रम में रविवार देर रात जूही सिंह आजमगढ़ पहुंचीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सपा की लोकप्रियता से डर गई है। यही कारण है सपा के नेताओं के घर छापे पड़ रहे हैं। इससे पहले भी सपा नेताओं पर लगातार मुकदमा लिखने और जेल भेजने का काम इस सरकार ने किया है।
विज्ञापन


सरकार के चेहरे से हट रहा नकाब
प्रदेश की जनता आक्रोश में है। प्रदेश की योगी सरकार को अत्याचारी सरकार बताते हुए कहा कि काले झंडे दिखाने पर जेल भेजा जा रहा है और किसान आंदोलन करने वालों को कुचला जा रहा है।  यह सरकार सिर्फ बात करती है। कानून व्यवस्था पर विश्वास नहीं रखती है। संवेदनहीन सरकार के चेहरे का नकाब हट रहा है। सरकार कानून-व्यवस्था की बात तो करती है पर विश्वास नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा क्यों नहीं

जूही सिंह ने पूछा कि लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा कहां है। सीएम और उनकी सरकारी मशीनरी सतही कार्रवाई कर पीठ थपथपा रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हाल बदतर हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।

प्रधानमंत्री जिस तरह से टिप्पणी कर रहे हैं, इससे पीएम को कोई सीरियसली नहीं लेता है। अपने ट्विटर हैंडल से झूठा दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस तरह की टिप्पणी से उनका चेहरा उजागर होता है। सपा महिला सभा की अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश की जनता हमारी सरकार को बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed