फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It is not fair to fire security personnel without reason

Azamgarh News: बिना कारण सुरक्षा कर्मचारियों को निकालना न्यायसंगत नहीं

Thu, 14 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
It is not fair to fire security personnel without reason
चक्रपानपुर। विधानसभा में सपा के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सरकार के खिलाफ स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने सदन में राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर से बाहर किए गए आउटसोर्स सुरक्षाकर्मियों का मुद्दा भी उठाया और भाजपा सरकार की कार्यशैली की आलोचना की।
विज्ञापन


सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक ने कहा कि जब राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई थी, तब सरकार ने वादा किया था कि प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, ताकि उनके जीविकोपार्जन में कोई परेशानी न हो। अब भाजपा सरकार ने इन सुरक्षाकर्मियों को बिना किसी सूचना और कारण के अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है। अब यह सुरक्षाकर्मी 40- 45 साल हो चुके है तो कहां जाएंगे, कैसे अपना और अपने परिवार का पेट पालेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर सुरक्षाकर्मियों को उनके काम पर वापस लौटाए, ताकि वे अपने परिवारों का पालन-पोषण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed