फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It is mandatory to take permission to play DJ

डीजे बजाने के लिए अनुमति लेना होगा अनिवार्य: एसपी

Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to take permission to play DJ
इस बार होली पर डीजे बजाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। शासन की तरफ से इस तरह का कोई निर्देश पुलिस के पास नहीं है लेकिन अगर किसी को होली के दिन डीजे बजाना है तो उसे इसकी परमीशन लेना अनिवार्य होगा। बिना परमीशन के कोई डीजे नहीं बजा पाएगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1974 स्थानों पर होलिका का दहन होना है। इन स्थानों की जांच एसपी अनुराग आर्य द्वारा 1100 पुलिस कर्मियों को लगाकर कराई गई है। इतना ही नहीं उनके द्वारा 10 सालों में होलिका के दिन हुई घटनाओं को चिन्हित किया गया है। इन घटनाओं में शामिल लोगों को पाबंद किया जा रहा है। ताकि होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा सके। साथ ही हर गांव में सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। जिसमें गांव के 10 सम्मानित व्यक्तियों को शामिल किया जा रहा है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में 13 स्थानों पर होलिका का जुलूस निकाला जाता है। जिनका सीओ और एसडीएम को भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नगर कोतवाली में 64, सिधारी में 86, रानी की सराय में 22, कंधरापुर में 88, मुबारकपुर में 87, जहानागंज में 84, निजामाबाद में 47, गंभीरपुर में 27, देवगांव में 128, मेहनाजपुर में 72, बरदह में 25, मेंहनगर में 115, तरवां में 60, जीयनपुर में 151 , महराजगंज में 101, बिलरियागंज में 34, रौनापार में 66, अतरौलिया में 40, अहरौला में 91, कप्तानगंज में 62, फूलपुर में 133, पवई में 132, सरायमीर में 65 और दीदारगंज में 116 स्थानों पर होलिका दहन होता है। वहीं कंधरापुर, सरायमीर, फूलपुर, महराजगंज, अहरौला, बिलरियागंज, गंभीरपुर और मुबारकपुर में एक-एक के अलावा नगर कोतवाली और पवई में दो-दो स्थानों पर रंग जुलूस निकाला जाता है। ।
विज्ञापन

0000000000
होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पूर्व में हुए 10 साल के विवादों में शामिल लोगों को पाबंद किया जा रहा है। गांवों में सुरक्षा समितियों का गठन किया जा रहा है। जिन जगहों पर रंग जुलूस निकलना है उन रास्तों के भ्रमण के लिए सीओ और एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग आर्य, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed