फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IPS Indradev shukla became the DGP of Goa illuminated Azamgarh 

आजमगढ़ का नाम किया रोशन: आईपीएस इंद्रदेव शुक्ला बने गोआ के डीजीपी, जिले के लोगों में खुसी की लहर

Sun, 21 Nov 2021 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Nov 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
IPS Indradev shukla became the DGP of Goa illuminated Azamgarh 
गोवा पुलिस, goa police - फोटो : अमर उजाला

गोआ राज्य में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए जाने पर आईपीएस इंद्र देव शुक्ला ने आजमगढ़का मान बढ़ाया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी इंद्रदेव शुक्ला आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के मूलनिवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल चेवता में हु्ई।

विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा तेरही इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां सर सुंदरलाल छात्रावास मिला और उनको विज्ञान वर्ग में प्रवेश मिला। बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की।
विज्ञापन


दूसरे प्रयास में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी। 1995 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में उनका चयन हुआ और गोवा पुलिस सर्विस ज्वाइन की। अपनी क्षमता से आईडी शुक्ला को एक अलग पहचान मिली। इसके अलावा पांडुचेरी में डीआईजी और आईजी दोनों रहे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में भी आईजी लॉ एंड ऑर्डर की कमान संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरबी में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एंड क्राइम भी रहे। इसके अलावा ज्वाइन डायरेक्टर सीसीटीएनएस रहे। दिल्ली पुलिस में सिक्योरिटी में बतौर ज्वाइंट सीपी तैनात रहे। वर्तमान में दिल्ली पुलिस की प्रोटेक्टिव सेक्शन डिवीजन में बतौर स्पेशल सीपी तैनात थे। गृह मंत्रालय ने गोवा राज्य की कमान बतौर पुलिस महानिदेश के रूप में सौंपी है। जिसके बाद से जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed