फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation begins into allegations of fake appointment

Azamgarh News: फर्जी नियुक्ति की आरोपों की जांच शुरू

Thu, 26 Sep 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into allegations of fake appointment
आजमगढ़। श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाई स्कूल सरदहां बाजार में नियुक्त चार शिक्षिकाओं के फर्जी नियुक्ति के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधक व तत्कालीन बीईओ समेत नौ लोगों को नोटिस जारी कर 26 सितंबर को अपना पक्ष संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिन लोगों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है उनमें श्रीमती परमा देवी जूनियर हाई स्कूल सरदहां के प्रबंधक, जनार्दन यादव, तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी रानी की सराय, तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका नमिता जायसवाल, चंदा शुक्ला, उर्मिला यादव, वंदना यादव, सुमन यादव और प्रबंध समिति के सदस्य मिश्री लाल शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन जनवरी को की गई शिकायत के क्रम में शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयाग राज के पत्र के अनुसार शिकायत का निस्तारण किया जाना है। इसलिए आप सभी लोग 26 सितंबर को तीन बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष मूल अभिलेखों व साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed