फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigate complaints of adulteration of petrol pump

मिलावट की शिकायत पर पेट्रोल पंप की जांच

Fri, 02 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 02 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Investigate complaints of adulteration of petrol pump
मिलावट की शिकायत पर पेट्रोल पंप की जांच
पेट्रोल पंपों मालिकों द्वारा तेल में की जाने वाली मिलावट पर रोक नहीं लग पा रहा है। ऐसे ही एक मामले में शिक्षिका की शिकायत पर गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने छतवारा मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप की जांच की। पंप पर तेल की सेंपलिंग कराई।
विज्ञापन


गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर टिकरी निवासिनी शिक्षिका और उप्र उपभोक्ता कल्याण परिषद की अध्यक्ष पद्मा तिवारी ने 30 अगस्त को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज जंगीपुर में अध्यापिका है। 29 अगस्त को शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपनी डीजल कार लेकर आजमगढ़ आई हुई थी। उन्होंने सिधारी और छतवारा के बीच स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में 35 लीटर डीजल भरवाया।
विज्ञापन


डीजल भरवाकर जब वह आगे बढ़ी तो कुछ दूरी जाने के बाद उनकी कार बंद हो गई। गाड़ी स्टार्ट और बंद होते हुए किसी तरह से गाजीपुर पहुंची। इसके बाद उन्होंने वाराणसी स्थित कार एजेंसी मालिक से संपर्क किया। उनके बुलाने पर वह टोचन करके कार को लेकर एजेंसी पहुंची। कार की जांच में उसकी टंकी से डीजल की जगह मिट्टी का तेल निकला। कंपनी के विशेषज्ञों ने तेल को निकालकर गैलन में भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य में उनके 10 हजार रुपये खर्च हुए। उन्होंने जिलाधिकारी से पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी गौरी शुक्ल को मामले की जांच का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी गुरुवार को शिकायतकर्ता महिला के साथ पंप पर पहुंचे और सेंपलिंग कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed