फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to take action against six teachers who

Azamgarh News: प्रत्याशी का प्रचार कर रहे छह शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 16 May 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take action against six teachers who
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में अपनी पसंद के प्रत्याशी व पार्टी के पक्ष में प्रचार करना छह शिक्षकों को भारी पड़ गया है। शिकायत के बाद डीआईओएस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त सभी शिक्षक राजेंद्र स्मारक इंटर काॅलेज सेठवल रानी की सराय के हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल रानी की सराय में अरविंद कुमार यादव, जय सिंह यादव, अमृत कुमार, अंकुर सिंह यादव, राम अंचल यादव व उनीश यादव सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उक्त सभी शिक्षकों के चुनाव प्रचार में लिप्त होने की शिकायत पर इसे सरकारी सेवा कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। इसे लेकर डीआईओएस ने उक्त सभी शिक्षकों के अमर्यादित आचरण के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के लिए निर्देश दिए थे। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष में कोई भी चुनावी प्रचार न करने की हिदायत दी गई है। इसके लिए सोशल मीडिया की निगरानी के साथ ही सभी तरह के पोस्ट पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed