{"_id":"60b7c26f8ebc3e29c11b3679","slug":"instructions-to-start-under-construction-oxygen-plants-by-june-15-azamgarh-news-vns5927012149","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांटों को 15 जून तक चालू करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांटों को 15 जून तक चालू करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद के सरकारी अस्पतालों में शासन के निर्देश पर कुल सात आक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को कार्यदायी संस्थाओं व संबंधित अस्पतालों के प्रभारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यो की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने 15 जून तक सभी आक्सीजन प्लांट को पूर्ण कर लेने का निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि आक्सीजन प्लांट अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मानवीयसंवेदना से जुडा कार्य है। ऐसे में इस कार्य को त्वरित गतिसे निरंतर प्रयास कर पूरा कराया जाना आवश्यकहै। उन्होंने कहा कि जनपद में सीएसआर अथवा अन्य स्रोतों से कुल 7 आक्सीजन गैस संयन्त्र स्थापित किये जाने हैं, जिसमें राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में 2, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया, सीएचसी लाटघाट, लालगंज एवं तरवां में 1-1 प्लान्ट स्थापित किया जाना है। उन्होंने बैठक में मुख्य रूप से तरवां, लालगंज, अतरौलिया एवं लाटघाट लगने वाले प्लान्ट की समीक्षा के दौरान पाया कि इन सभी जगहों पर प्लांट के साथ-साथ आक्सीजन सप्लाई हेतु पाइप लाइन, सिविल कार्य, जनरेटर व्यवस्था, बिजली कनेक्शन का कार्य भी किया जाना है। बताया गया कि तरवां में प्लान्ट और पाइपलाइन का कार्य यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाना है, जबकि लालगंज में प्लानंट टोरेंट गैस, अतरौलिया में मेसर्स क्लीन मैक्स, लाटघाट में त्रिवेणी शूगर के माध्यम से प्लांट लगया जाना है, जबकि अतरौलिया को छोड़कर शेष तीन जगहों पर पाइपलाइन का कार्य यूपीपीसीएल द्वारा तथा सभी प्लान्ट्स में जनरेटर, सिविल कार्य एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य सीएमओ द्वारा पूर्ण कराया जाना है। अतरौलिया में पाइप लाइन का कार्य क्लीन मैक्स द्वारा कराया जायेगा। यह भी बताया गया कि अतरौलिया एवं लालगंज में प्लान्ट आ चुके हैं। बैठक में सीआरओ हरी शंकर, सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर, टोरेंट गैस लैब के जीवी राम मनोहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।