{"_id":"6244a7ffeecf3f5e4e391044","slug":"instructions-to-provide-evidence-by-depositing-pf-money-in-two-days-azamgarh-news-vns64579442","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में पीएफ का पैसा जमा कर साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में पीएफ का पैसा जमा कर साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका मुबारकपुर के पीएफ घोटाले में कार्रवाई की शुरूआत हो गई है। डीएम के निर्देश पर ईओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। दो दिनों में नोटिस के अनुरूप कवायद न करने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मुबारकपुर नगर पालिका परिषद में काफी संख्या में कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से आउटसोर्स व्यवस्था के तहत काम करते है। इन कर्मचारियों के पीएफ में बड़ा घोटाला हुआ है। ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का अंशदान तो काट लिया गया है लेकिन उसे कर्मचारियों के पीएम एकाउंट में जाम नहीं किया गया है। इसकी जानकारी पर होने कस्बा के पूरासोपी मुहल्ला निवासी आमिर फहीम ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया था। जिस पर सीएम कार्यालय से पत्र आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंचा। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और ईओ को तलब कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। अमर उजाला ने इस प्रकरण को बुधवार के अंक में पीएफ घोटाले में ईओ तलब शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर ईओ प्रतिभा सिंह ने बुधवार को ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह को नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें दो दिनों के अंदर सभी कर्मचारियों के पीएफ का सारा धन उनके पीएफ एकाउंट में जमा कर साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। डीएम के निर्देश के बाद ईओ की सख्ती से नपा को आउट सोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार में हड़कंप मच गया है।