{"_id":"628fce362e0b631cd6705fc6","slug":"instructions-given-to-complete-the-preparations-ahead-of-time-azamgarh-news-vns6556757157","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले तैयारियां पूर्ण करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले तैयारियां पूर्ण करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव की घोषणा होते ही इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों संग बैठक की गई। जिसमें उनके द्वारा समय से पूर्व उपचुनाव की सारी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि उप निर्वाचन की सभी तैयारियॉ तत्काल शुरू कर दी जाए। जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसलिए नगर पालिका व नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे हुए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि तत्काल हटाएं। सभी सरकारी भवनों व कार्यालयों की दिवालों पर पेंट की गयी वाल राइटिंग को तत्काल मिटा दिया जाए। पेयजल व सफाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। बूथ स्थलों के शौचालय, पानी की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर ली जाए। पार्टी रवानगी स्थल व काउंटिंग स्थल पर जाकर बैरिकेटिंग आदि आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। आवश्यकतानुसार संबंधित विभाग टेंडर आदि की प्रक्रिया समय से सुनिश्चित करें। रूट चार्ट देख कर समय से फाइनल कर लें। सभी विभाग कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध करा दें। आवश्यक स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाकर क्रियाशील करें। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाए तथा रैंप आदि की व्यवस्था समय से करा लिया जाए। एफएसटी को तत्काल क्रियाशील कर दिया जाए। सुरक्षा बलों के ठहरने का स्थान चिन्हित कर सभी आवश्यक व्यवस्था करें। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता पायी जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस को निर्देश दिया कि मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम शुरू कर दें। अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार वाहनों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल आदि उपस्थित थे।