फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Innocent girl playing with a duck fell into a pit, died

Azamgarh News: बत्तख से खेल रही मासूम गड्ढे में गिरी, मौत

Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl playing with a duck fell into a pit, died
अंबारी। माहुल नगर के खान चौक के पास बुधवार सुबह बत्तख के साथ खेलते हुए ढाई साल की मासूम बच्ची पानी का गड्ढे में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर निवासी अकरम की इकलौती बेटी सनाया मां शबनम के साथ दो दिन पहले अपने ननिहाल इम्तियाज के घर आई थी। सुबह वह बत्तख से खेल रही थी। खेलते-खेलते पता नहीं कब वह घर के सामने स्थित गढ्ढे में गिर कर पानी में डूब गई। इधर, घर वाले जब उसे नहीं देखे तो खोजबीन शुरू की। तीन घंटे बाद शव पानी में मिला। उसे बाहर निकला गया और सूचना पिता को दी गई। रोते-बिलखते पिता के साथ परिजन आए और सनाया का शव लेकर घर चले गए। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed