{"_id":"61780fd309e03b44d132c4cc","slug":"innocent-fell-in-toilet-tank-while-playing-he-stay-in-school-with-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः शौचालय के टैंक में गिरकर मासूम की मौत, एक साल से अधूरा पड़ा था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः शौचालय के टैंक में गिरकर मासूम की मौत, एक साल से अधूरा पड़ा था निर्माण
Tue, 26 Oct 2021 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:07 PM IST
सार
शौचालय के खुले पड़े टैंक में गिरने से स्कूल वार्डेन के बेटे की मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए दोपहर करीब तीन बजे टैंक में गिर गया था ।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खुले पड़े शौचालय के टैंक में गिरकर वार्डेन के बेटे की मौत हो गई। टैंक का काम एक साल से अधूरा पड़ा था। जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
वाराणसी जिले के लंका थाना अंतर्गत शकुंतला सिंह पत्नी बसंत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर बतौर वार्डेन तैनात हैं। वह यहां अपने आठ वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ रहती थीं। मंगलवार की शाम पुत्र दिव्यांश परिसर में खेल रहा था। इसी परिसर में शौचालय टैंक का काम पूरा नही हुआ था। टैंक के खुले होने के कारण बालक खेलते हुए दोपहर तीन बजे के लगभग टैंक में गिर गया। टैंक में पानी भरा हुआ था। जिससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
लगभग शाम पांच बजे के मां शकुंतला देवी ने जब अपने बेटे को खोजना शुरू किया तो टैंक से उसका शव बरामद हुआ। घटना से विद्यालय परिसर के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक बहन भी है, जो वाराणसी स्थित घर पर रह कर पढ़ती है। वहीं मृतक रानी की सराय स्थित एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन