फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Innocent crushed by school bus in azamgarh who playing outside house

Azamgarh News: घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, चालक वाहन समेत फरार

Mon, 25 Jul 2022 04:37 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 04:37 PM IST
सार

आजमगढ़ के सेठारी गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को एक प्राइवेट स्कूल बस ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Innocent crushed by school bus in azamgarh who playing outside house
बच्ची के शव के साथ विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सेठारी गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को एक प्राइवेट स्कूल बस ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर सेठारी गांव निवासी अर्जुन पासवान की तीन वर्षीया बच्ची आरोही सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान शहर से सटे लछिरामपुर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय की बस ने उसे रौंद दिया। जिससे आरोही की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला और एसओ बिलरियागंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से तहरीर लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोही के माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed