फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Injured woman dies after falling in a scuffle

धक्का-मुक्की में गिर कर घायल महिला की हुई मौत

Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Injured woman dies after falling in a scuffle
अहरौला। थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव में 14 जून को दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में एक महिला गिर कर घायल हो गई थी। उसके सिर में चोट आयी थी। उसे इलाज के लिए लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सूचना पुलिस केे दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगईचा गांव निवासिनी प्रेमी देवी (45) पत्नी छांगुर राम बीते 14 जून को गांव में हुए कहासुनी के दौरान धक्का लग जाने से गिर कर चोटिल हो गई थी। सिर में चोट आने से उसकी हालत गंभीर हो गई और वह कोमा में चली गई। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर लखनऊ चले गए। जहां शनिवार को प्रेमा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व छह पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed