फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Injured in assault dies during treatment, case against three

मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Injured in assault dies during treatment, case against three
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरहा गांव में दो दिन पूर्व शराब पीने के लिए गिलास को लेकर मनबढ़ों ने दिव्यांग दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसरहा गांव के निवासी दिव्यांग रामजतन उर्फ कलेक्टर (60) पुत्र चंद्रबली दोगुनी की पुल पर मड़ई में चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता था। शाम वह अपनी मड़ई के सामने ही ठेले पर अंडा बेचता था। सोमवार की रात सज्जू निवासी डिघ्वनिया मझौवा देशी शराब की शीशी लेकर रामजतन के ठेले पर पहुंचा और गिलासा मांगा। रामजतन से गिलास दिया और उसके पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हा गई। इसके बाद देर रात लगभग 11 बजे सज्जू अपने भाई सुरेश व भतीजा गुलशन के साथ रामजतन के ठेले पर पहुंचा और तीनों ने मिल कर उसे मारपीट कर गंभीररुप से घायल कर दिया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान रामजतन की मौत हो गई। घटना के बाबत पत्नी लीलावती ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं एक नामजद आरोपी सज्जू को पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतक दो पुत्र व चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed