फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inflation will decrease due to reduction in GST, people will get relief

Azamgarh News: जीएसटी घटने से महंगाई होगी कम, लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 05 Sep 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inflation will decrease due to reduction in GST, people will get relief
22 कलेक्ट्रेट पर मंत्री का पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
अंबारी। देश की कर व्यवस्था में सुधार की दिशा में जीएसटी दरों में हालिया बदलाव आम जनता और व्यापारियों दोनों के लिए सुखद संदेश लेकर आए हैं। अब 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब से उपभोक्ता, व्यापारी सभी को राहत मिलेगी। महंगाई भी कम होगी। वहीं व्यापारियों को भी इसको सरल तरीके से समझने और लागू करने में सहयोगी मिलेगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्रालय ने जीएसटी की दरों में कटौती का बड़ा निर्णय लिया है। काउंसिल के इस फैसले का हर वर्ग ने स्वागत किया है। नई दरें इसी महीने से लागू होंगी।
विज्ञापन

काउंसिल ने जीएसटी संरचना को सरल बनाते हुए अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5 और 18 प्रतिशत रखे हैं। सरकार ने पनीर, छेना, दुर्लभ दवाएं, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। मेडिकल क्षेत्र में भी राहत दी गई है। कई उपकरणों पर टैक्स को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं मैप, चार्ट, ग्लोब, एक्सरसाइज और नोटबुक जैसी शैक्षिक सामग्रियों को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। कृषि क्षेत्र को भी राहत मिली है। अब ट्रैक्टर टायर और उपकरणों पर जीएसटी 18 की जगह 5 प्रतिशत होगा। काउंसिल के इस कदम से जहां आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं व्यापारियों का मानना है कि इससे बाजार में रौनक लौटेगी और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed