फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   indian Railways Kaifiyat Express delayed by more than three hours on app but start right time many passengers missed train

रेलवेः एप पर कैफियात एक्सप्रेस तीन घंटे से ज्यादा लेट, मगर खुली सही समय पर, यात्रियों की ट्रेन छूटी, रिफंड भी नहीं मिला

Mon, 20 Sep 2021 12:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 12:18 AM IST
सार

 एप पर आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस का लोकेशन चेक किया गया तो उस पर निर्धारित समय से तीन घंटा 50 मिनट देर से दिखाया गया। जिससे कुछ यात्री घर लौट गए तो कुछ घर से ट्रेन का समय होने का इंतजार करते रहे। जिससे उनकी ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन
indian Railways  Kaifiyat Express delayed by more than three hours on  app but start right time many passengers missed train
आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

ट्रेन से जुड़ी जानकारियों के लिए एक कंपनी द्वारा बनाया गया ‘‘ह्वेयर इज माय ट्रेन एप’’ भी भरोसेमंद नहीं रहा। रविवार को इसी एप पर भरोसा करने वाले यात्रियों की ट्रेन ही छूट गई। एप पर आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस का लोकेशन चेक किया गया तो उस पर निर्धारित समय से तीन घंटा 50 मिनट देर से दिखाया गया। जिससे कुछ यात्री घर लौट गए तो कुछ घर से ट्रेन का समय होने का इंतजार करते रहे। जिससे उनकी ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन


आजमगढ़ से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन कैफियात एक्सप्रेस चलती है। इसका इसके आने का समय दिन में 11 बजे है। जबकि आजमगढ़ से शाम को 04.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। ऐसे में यात्री एप के माध्यम से ट्रेनों की लोकेशन लेकर घर से निकलते हैं। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन का सफर करने वाले यात्री ‘‘ह्वेयर इज माय ट्रेन’’ एप के माध्यम से अपने घर से ही इसकी लोकेशन ले रहे थे। एप पर कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा 50 मिनट देरी से दिखा रहा था। जिससे यात्रा करने वाले लोग आराम से घर से निकले। जब वह स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन निकल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्रालय को ट्वीट कर शिकायत

यात्री भागते हुए पूछताछ काउंटर पर गए जहां पता चला ट्रेन निर्धारित समय से दिल्ली के लिए रवाना हुई है। जिससे यात्रियों के होश ही उड़ गए। कंफर्म टिकट वाले की ट्रेन तो छूटी ही रिफंड भी नहीं मिला। स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह ने बताया कि एनटीईएस रेलवे का अधिकृत एप है। बाकी एप रेलवे से अधिकृत नहीं हैं। पूरे मामले से उक्त एप पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कुछ ने इस एप को लेकर रेल मंत्रालय को ट्वीट किया है।

इंटरनेट के भरोसे रहे तो एसी बस से नहीं कर पाएंगे सफर

इंटरनेट के भरोसे रहे तो एसी बस से आप सफर नहीं कर सकेंगे। कारण कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में नो बस सर्विस दिखाने लगा है। जिससे यात्री ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। जबकि जिले से होकर वाराणसी, दोहरीघाट, गोरखपुर, मऊ व बलिया के लिए कुल 12 बसों का संचालन हो रहा है।

पिछले कई दिनों से परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही एसी बसों की सुविधाओं का लाभ यात्री नहीं ले पा रहे हैं। कारण कि वह घर बैठे ही इंटरनेट से बसों के टिकट बुक करने के लिए सीट चेक करते हैं लेकिन उन्हें ऑनलाइन टिकट बुकिंग में नो बस सर्विस दिखाने लगता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वह विवश होकर जनरल बसों में सफर कर रहे हैं। आरएम वीके सिंह ने बताया कि रोडवेज ने अपनी एसी बस सेवाएं बंद नहीं की है। रिजनल से कुल 12 बसों का संचालन हो रहा है। इसकी बुकिंग भी यहां से हो रही है। अब यह जानकारी मुझे नहीं है कि ऑनलाइन साइट पर क्या शो कर रहा है। यात्रियों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। वह रोडवेज पर आकर एसी बसों का सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed