फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Indecent comment on PM, 17 named, 200 unknown sued

आजमगढ़ में पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर 17 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 06 Oct 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Indecent comment on PM, 17 named, 200 unknown sued
लाटघाट। रौनापार बाजार में हाथरस की घटना को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी व सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इस पर पुलिस ने 17 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

नामजद किए गए लोगों में चांदपट्टी के महाप्रधान पति कुर्बान आजमी समेत अमीन बंजारा, अरविंद राणा, अनुज, लालू मौर्य, सोनू राणा, भीम भारती, अजय गौतम, अंगद कुमार, विजय पेंटर, विनोद साहनी, राजन, जयप्रकाश, विजय, सुरेश, नंदा, रामचंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 200 अज्ञात को भी मुकदमे में शामिल किया है। एसओ रौनापार नवल किशोर सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गलत भाषा का प्रयोग करने और कोरोना महामारी के दौरान बिना मास्क सार्वजनिक स्थल पर उपस्थित रहने के चलते यह मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed