फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Increased population but could not expand Azamgarh Napa border

बढ़ी आबादी लेकिन नहीं हो सका आजमगढ़ नपा सीमा का विस्तार

Sun, 03 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Increased population but could not expand Azamgarh Napa border
आजमगढ़। 37 साल पहले 1985 में नगर पालिका का विस्तार हुआ था। इसके बाद से नगरपालिका का विस्तार नहीं हो सका। जिसका परिणाम है कि नगरपालिका को शासन की ओर से कम बजट मिल रहा है। साथ ही आबादी बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों की संख्या में इजाफा नहीं हो सका। जिसका परिणाम है कि आज भी नगरपालिका क्षेत्र से सटे इलाके शहरी क्षेत्र में होने के बाद भी नगरपालिका में शामिल होने की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ काफी पहले गठित हुआ था। पहले इसे म्यूनिस्पिलिटी के नाम से जाना जाता था। नपा का पिछला विस्तार 1985 में हुआ है। इसके बाद नगरपालिका क्षेत्र का विस्तार फिर नहीं हुआ। लेकिन तब से लेकर अब तक नगर की आबादी काफी बढ़ गई है। लेकिन नपा को शासन से मिलने वाले संसाधन व बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। पालिका क्षेत्र से सटे कई गांवों में भी पालिका सफाई कराने का दावा करती है, लेकिन इसकी एवज में शासन से उन्हें कुछ नहीं मिलता है। इसके पीछे कारण नपा क्षेत्र का विस्तार न होना है।
विज्ञापन

पा प्रशासन का भी मानना है कि विस्तार नहीं होने से पालिका घाटे में जा रही है। लगभग तीन साल पूर्व शासन ने नपा के विस्तार के लिए नपा प्रशासन से प्रस्ताव मांगा, लेकिन नपा प्रशासन हीलाहवाली में ही जुटा रहा। लेकिन 2019 में नगरपालिका द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया। लेकिन ये प्रस्ताव शासन के पास तक पहुंचा जब साल के अंतिम दिन चल रहे थे। मंत्रिमंडल के वर्ष के अंतिम बैठक में पालिका के प्रस्ताव को जगह नहीं मिली। एक जनवरी 2020 से जनगणना वर्ष शुरू हो चुका था। साथ ही पंचायत चुनाव भी शुरू होने वाले थे जिसका परिणाम हुआ कि यह प्रस्ताव लटक गए। वहीं इस प्रस्ताव पर मुहर लगने में कुछ नेताओं की आपत्ति भी कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची में शामिल थे ये गांव
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा तैयार विस्तार प्रस्ताव में शामिल ग्रामों में शहर से सटे 24 गांव शामिल किए गए थे। इसमें पटखौली, खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, डुगडुगवा, जमालपुर, नरौली, सलेमपुर, लछिरामपुर, विमती, अहिबरनपुर, बलरामपुर, हाफिजपुर, परानापुर, घोरठ, चकगोरया, कोलबाजबहादुर, कोलपांडेय, कोडर अजमतपुर, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी व सरायमंदराज शामिल किए गए।
सीमा विस्तार होने पर नपा के आय में होती बढ़ोत्तरी
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार से आय में बढ़ोत्तरी होगी। गृहकर, जलकर आदि के माध्यम से नपा के आय में लगभग 30 प्रतिशत के बढ़ोत्तरी की उम्मीद जतायी जा रही है। वहीं जहां तक नपा के व्यय की बात है तो उसमें मात्र 15 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी होगी। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की जनसंख्या 1.10 लाख है। नए 24 ग्रामों को नपा में शामिल किए जाने के बाद नपा की जनसंख्या 2011 की जनसंख्या के अनुसार 1.47 लाख हो जाएगी।

इस मामले में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक सीमा विस्तार को लेकर क्या कार्रवाई हुई मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। लेकिन मैं इसका सर्वे कराऊंगा और सर्वें रिपोर्ट के आधार पर शासन को सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा क्योंकि सीमा विस्तार होने के कारण नगरपालिका के इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed