{"_id":"0d4fabc8725b6146ddb2e59a71b26871","slug":"including-three-women-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। रोडवेज की चपेट में आकर वृद्ध की जान गई। जबकि बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई। तीनों के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
भानुमति (60) पत्नी सतई निवासी भिकपुर अतरौलिया सोमवार की शाम घर से दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी। वह कनैला गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित बाइक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। परिवार के लोग घायल वृद्धा को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
अतरौलिया बाजार में विजय सिनेमा के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार रिंकू (25) पुत्र विजय कुमार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक अंबेडकर नगर जिले के जहागीरगंज थाने के दुर्गपुर गांव का निवासी था।
विज्ञापन
घटना के समय वह अपनी बाइक से अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव स्थित बहन के घर जा रहा था। तीसरी घटना अतरौलिया बस स्टैंड के पास मंगलवार को सुबह हुई, जिसमें बस की चपेट में आकर ग्वाले की मौत हो गई। घटना के समय ग्वाला दूध देने के लिए आया था। उसके साथ उसके रिश्तेदार भी थे, जिन्हें वह छोड़ने के लिए जा रहा था। मृत ग्वाले की पहचान रामधारी (60) निवासी हैदरपुर थाना अतरौलिया के रूप में की गई।