फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In view of Bakrid, the district was divided into three super zones and 25 sectors.

Azamgarh News: बकरीद के मद्देनजर जिले को तीन सुपर जोन और 25 सेक्टर में बांटा

Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
In view of Bakrid, the district was divided into three super zones and 25 sectors.
ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट और मुस्तैद कर दी गई है। जिले भर में 17 जून यानी आज सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने के लिए पुलिस बल सक्रिय रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 25 सेक्टर में बांट दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण व कस्बायी क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। संबंधित थानेदार, क्षेत्राधिकारी अपने इलाकों में भ्रमण करेंगे। पुलिस के आला अधिकारी मुख्यालय से लेकर क्षेत्रों में घूम कर खुद नजर बनाए रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को होने वाले बकरीद त्योहार को सकुशल कराए जाने के दृष्टिगत तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इनमें जनपद आजमगढ़ को सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोनल का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व सेक्टर अधिकारी के रूप में जनपद के समस्त थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उक्त त्योहार को देखते हुए जनपद में संवेदनशील स्थान अ श्रेणी-122, ब श्रेणी- 137, स श्रेणी-139 में बांटा गया है।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में 356 मस्जिदों और 319 ईदगाहों में नमाज अदा किया जाना है। जिन पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है। बताया कि कुल लगभग 3500 पुलिस बल की ड्यूटी शांति एवं कानून व्यवस्था में लगाई गई है। दो कंपनी पीएसी की ड्यूटी सर्किलवार व थानावार संवेदनशीलता के आधार पर लगाई गई है। संवेदनशील थाना कोतवाली, निजामाबाद, बरदह, सरायमीर, बिलरियागंज, जीयनपुर व फूलपुर में क्यूआरटी की ड्यूटी लगाई गई है। मुबारकपुर के चौकी लोहरा को अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित कर ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही एलआईयू की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जनपद के सभी संवदेनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed