{"_id":"36da908d04614319200837825b06dc44","slug":"in-the-accident-killed-three-including-dudmunhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दुधमुंही सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दुधमुंही सहित तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सरदहा स्थित दुर्गाजी इंटर कालेज के सामने मंगलवार की दोपहर डंपर को ओवरटेक करते समय एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर पलट गई।
जिससे एक दुधमुंही बच्ची समेत उसकी मां और एक अन्य युवती की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
अंबेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी राजन कुमार (19), भाभी सीमा देवी (24) , छह माह की बच्ची अंशिका और गांव की ही इसरावती (21) पुत्री हरिलाल के साथ बाइक से निजामाबाद जा रहा था। सीमा और इसरावती दोनों को सिलाई-कढ़ाई कें द्र में परीक्षा देनी थी।
सरदहा स्थित दुुर्गाजी इंटर कालेज के पास राजन ने डंपर को ओवरटेक करने के लिए बाइक की रफ्तार तेज की तभी सामने से एक साइकल सवार आ गया।
उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराते हुए डंपर के नीचे आ गई जबकि राजन छिटक कर दूर जाकर गिरा। हादसे में सीमा, इसरावती और अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद राजन ने तहबरपुर थाने में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
एसओ सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम का माहौल है।