फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the 53 kg weight category, Himanshu secured first place, and Anchal came first in the 45 kg category

Azamgarh News: 53 किलो भार वर्ग में हिमांशु, 45 में अंचल को प्रथम

Mon, 22 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
In the 53 kg weight category, Himanshu secured first place, and Anchal came first in the 45 kg category
रानी की सराय। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक दल की ओर से बुधवार को निजामाबाद में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक, सीनियर बालक वर्ग कबड्डी, जूनियर बालिका वर्ग व सब जूनियर कुश्ती हुई। 45 किलोग्राम भार वर्ग में अंचल चौहान ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम प्रथम और आदर्श द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में निशा सोनकर प्रथम और आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में आरूषि ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में कमल लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में दृष्टि, 53 किलोग्राम भार वर्ग में गौरी प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर कुश्ती वर्ग में कृष्णा यादव, बिपिन यादव, अवनीश और लक्ष्मी ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. आदित्य अरविंद, हंसराज यादव, अमरजीत यादव, चंद्रदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed