फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In some places, the distribution boxes were covered with sacks, while in others they were covered with plastic

Azamgarh News: कहीं बोरे तो कहीं प्लास्टिक से ढके गए वितरण बाॅक्स

Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
In some places, the distribution boxes were covered with sacks, while in others they were covered with plastic
18 कुंदीगढ़ मुहल्ले में विद्युत वितरण बाक्स का ढक्कन गायब, गत्ते से ढका गया। संवाद
आजमगढ़। भूमिगत केबल का कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जगह-जगह लगाए गए वितरण बॉक्स खुले हैं। जिनसे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों ने कहीं बोरे तो कहीं प्लास्टिक लगाकर उसे ढक दिया है।
विज्ञापन

जनपद में सपा शासन काल में लगभग 100 करोड़ की लागत से भूमिगत केबल बिछाकर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई थी। इसका कार्य करने वाले कंपनी ने जैसे-तैसे तारों को बिछाकर जगह-जगह वितरण बॉक्स लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी। शुरू-शुरू में तो इन वितरण बॉक्सों में दरवाजे लगे थे। वर्तमान में इन वितरण बॉक्सों के दरवाजे गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं शहर के आधे मुहल्लों में इन भूमिगत केबिलों से विद्युत आपूर्ति बंद हो चुकी है। क्योंकि एक बार जब भूमिगत केबिल में कोई खराबी आई तो वह फिर से नहीं बन सकी। आज भी सड़कों के किनारे केबिल जगह-जगह बिखरी पड़ी है। जिन मुहल्लों में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद हुई विभाग ने उन मुहल्लों में आर्मड केबिल लगाकर बिजली आूपर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दरवाजे गायब होने के बाद जिन जगहों पर विद्युत आपूर्ति हो रही है वहां लोगों ने वितरण बॉक्स पर बोरे और प्लास्टिक आदि बांधा हुआ है। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। वहीं विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सबकुछ जानते हुए मौन साधे हुए हैं।
नगर के कुंदीगढ़ मुहल्ले में दो स्थानों पर वितरण बॉक्स लगे है। इनसे लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इस वितरण बॉक्सों में लगे ढ़क्कन जब गायब हो गए तो खतरे को देखते हुए लोगों ने खुद इन्हें सुरक्षित करने का प्रयास किया है। एक स्थान पर वितरण बॉक्स को गत्ते से ढ़का गया है तो दूसरे स्थान पर प्लास्टिक की सीट से ढ़का गया है।

वहीं नगर के मातबरगंज और पुलिस अधिकारियों के क्लब के सामने लगे वितरण बॉक्स का भी ढ़क्कन गायब हो चुका है। इनके अगल-बगल पटरी दुकानदार अपनी दुकान लगाते हैं। इनमें आने वाले करंट को देखते हुए उन लोगों द्वारा बोरे और प्लास्टिक से ढ़क दिया गया है। ताकि किसी को कोई खतरा नहीं रहे।

भूमिगत केबल और जर्जर बॉक्सों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव स्वीकृत है। इसमें कुछ सामान बाहर से आने हैं जो अभी मिल नहीं रहे हैं। इसके कारण काम रुका है। जैसे ही सामान मिल जाता है अंडर ग्राउंड केबल के फॉल्ट को दूर किया जाएगा और बॉक्सों की मरम्म्त की जाएगी। - मनोज श्रीवास्तव, एसडीओ नगर

18 कुंदीगढ़ मुहल्ले में विद्युत वितरण बाक्स का ढक्कन गायब, गत्ते से ढका गया। संवाद

18 कुंदीगढ़ मुहल्ले में विद्युत वितरण बाक्स का ढक्कन गायब, गत्ते से ढका गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed